{"_id":"5de3f5168ebc3e54da2260d2","slug":"mahant-directed-to-take-action-in-threat-case-ballia-news-vns497412087","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत को मिली धमकी पर मंत्री हुए सख्त, दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत को मिली धमकी पर मंत्री हुए सख्त, दिया निर्देश
विज्ञापन
बेल्थरारोड। खैरा मठ के महंत रामब्रह्मचारी महाराज को एक माह पूर्व मिली जान से मारने की धमकी मामले में रविवार को कार्रवाई करने का निर्देश खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रशासन को दिया है। उन्होने रविवार को खेल मंत्री ने मठ की भूमि पर किसी तरह के अवैध कब्जा रोकने और महंत को पूर्ण सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस संबंध में उभांव इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह से जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला करीब एक माह पूर्व का है। मामले में संबंधित आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस बीच महंत रामब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्तियों ने मठ पर आकर पूर्व में हुए महंत की हत्या की घटना की तरह पुन: हत्या करने की धमकी देते हुए मठ को खाली करने का दबाव बनाया। घटना का सच मठ पर लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड भी हो गया। जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दी गई है। महंत ने बताया कि पूर्व में भी मृतक महंत राघवेंद्र दास महाराज के मिलते-जुलते नाम का अनुचित लाभ लेकर कथित तौर पर स्वयं को महंत बताकर कब्जा की घटना का भी अब पटाक्षेप हो गया है और तत्कालीन एसडीएम विपिन कुमार जैन की रिपोर्ट के आधार पर कुटी के परिवार रजिस्टर में दर्ज राघवेंद्र दास महाराज के जन्म व मृत्यु तिथि में हुई त्रुटि को अब भू-अभिलेख में दुरूस्त कर लिया गया है। इससे विवाद के अंत होने की संभावना जताई जा रही है।