फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maa Lakshmi's open plate with Vedic chants

वैदिक मंत्रोच्चार संग मां लक्ष्मी का खुला पट

Thu, 04 Nov 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Maa Lakshmi's open plate with Vedic chants
बलिया। मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बृहस्पतिवार की शाम खोला गया। मां का पट खुलते ही जयकारे और घंट-घडि़याल से वातावरण देवीमय हो गया। लोगों में समिति के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी और पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

जनपद के 22 थाना अंतर्गत 563 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इसका पट बृहस्पतिवार की शाम शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुला। प्रत्येक पंडाल में पहुंचे पुरोहित ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद, मां का पट खोला। मां का पट खुलते ही जयकारे और घंट-घडि़याल से पूरा वातावरण देवीमय हो गया। शहर कोतवाली में एक, दुबहर में पांच, गड़वार में 48, सुखपुरा में 38, फेफना में 25, नरहीं में चार, चितबड़ागांव में 21, बैरिया में 06 प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पट खोला गया। इसी प्रकार, हल्दी में 17, दोकटी में 06, रेवती में 23, बांसडीह में एक, बांसडीहरोड में 19, सहतवार में 21, मनियर में 33, सिकंदरपुर में 75, खेजुरी में 16, पकड़ी में 25, रसड़ा में 25, नगरा में 25, भीमपुरा में 54, उभांव में 86 मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का पट विधि विधान से खोला गया। दीपावली के दिन अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed