फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lost wife in gambling, gave triple talaq for not giving two lakhs in ballia 

यूपी: पत्नी को जुए में हारा, दो लाख नहीं देने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला, दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है पीड़िता

Tue, 30 Nov 2021 07:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Nov 2021 07:34 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उसके पिता दिल्ली जाकर उसे और उसके पति को किसी तरीके से लेकर आए। इसके बाद पति उससे दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। नहीं देने पर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।
 

विज्ञापन
Lost wife in gambling, gave triple talaq for not giving two lakhs in ballia 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर दो लाख रुपये नहीं देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसका पति उसे दिल्ली ले जाकर जुए में हार गया था। बाद में वह अपनी बेटी के साथ किसी तरह भागकर गांव आई। अब वो और उसकी बेटी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी और एसपी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। मनियर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वो अपनी खाला के यहां नगरा में रहती थी। वहीं से उसकी शादी हुई थी। पति बार-बार छोड़ कर भाग जाता था। ससुराल वाले भी सपोर्ट नहीं करते थे। काफी समझाने के बाद उसका पति उसे लेकर दिल्ली गया।
विज्ञापन


वहां जुए में अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और हार गया। महिला ने बताया कि उसके पिता दिल्ली जाकर उसे और उसके पति को किसी तरीके से लेकर आए। इसके बाद पति उससे दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। नहीं देने पर तीन तलाक देकर मारपीट कर बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने डीएम और एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल रामआश्रय यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जिलाधिकारी के यहां से जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed