फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lokbandhu Rajnarayan remembered

Ballia News: याद किए गए लोकबंधु राजनारायण

Sun, 23 Nov 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lokbandhu Rajnarayan remembered
बलिया। लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में सोबईबांध स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में रविवार को लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर स्मृति सभा हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए द्विजेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि संघर्षों के नायक लोकबंधु राजनारायण साल 1942 से जीवन के अंतिम क्षण तक अन्याय एवं जुल्म का प्रतिरोध करते रहे। नौ अगस्त 1942 को साथियों के साथ झाडू-टोकरी लेकर हरिजन बस्ती में सफाई के लिए जा रहे थे। बीएचयू गेट के पास एक पान के दुकानदार ने पूछा कि नेताजी कहां जा रहे हो। रात को ही मुंबई में गांधी-नेहरू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद लोकबंधु सफाई का सारा सामान वहीं छोड़कर मालवीय भवन गए, जहां डॉ. राधाकृष्णन हर रविवार को गीता पर प्रवचन कर रहे थे। लोकबंधु ने डॉ. राधाकृष्णन से पूछा कि गुरूजी, गीता पर प्रवचन ही होगा या कुरुक्षेत्र में जाने का आदेश भी होगा। तब डॉ. राधाकृष्णन ने पूछा कि क्या हुआ? लोकबंधु ने गिरफ्तारी का जिक्र किया। इसके बाद डॉ. राधाकृष्णन ने संघर्ष में जाने का आदेश दिया। राजनारायण के साथ सभागार से युवा समुदाय ने मडुआडीह स्टेशन की तरफ कूच किया और स्टेशन को जला दिया। राजनारायण जीवन पर्यंत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों की भलाई के बारे में सोचते रहे। 1952 से 1962 तक उप्र विधानसभा के सदस्य रहे। 1956 में उप्र में अकाल पड़ा। विधानसभा में सवाल उठाने पर लोकतंत्र के इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं हुई होगी, जैसा राजनारायण के साथ हुआ। उनकी ऐसी पिटाई हुई कि लंगोट के सिवाय उनके शरीर पर कुछ नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि ‘गरीबों को मिले रोटी, तो मेरी जान भी सस्ती है’। उनकी स्मृतियों को नमन। इस मौके पर अजय बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, शिवशरण तिवारी, संतोष कुमार शुक्ल, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, राजऋषि सिंह, सिद्धेश्वर नाथ यादव, रवि मिश्र, जिउत बाबू, शाहिद अली खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed