फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lok Sabha Election Farmer came front of DM Ballia expressed his desire to election

अजब गजबः सिर पर भूसे की बोरी लेकर DM के सामने पहुंचा किसान, चुनाव लड़ने की जताई इच्छा; 2014 में गधे पर आए थे

Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
सार

Lok Sabha Election: सिर पर भूसा और हाथ में अनाज लेकर डीएम कार्यालय में पहुंचे इस किसान को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। किसान का अप्लीकेशन पढ़कर डीएम हंसने लगे। वहीं, किसान नवीन राय ने कहा है कि मैं चुनाव लड़ने के लिए मजबूत प्रत्याशी हूं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Farmer came front of DM Ballia expressed his desire to election
किसान नवीन राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार अपने ऑफिस में बैठकर जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच, एक व्यक्ति सिर पर बोरी में अनाज और भूसा लेकर उनके सामने पहुंच गया। इस दौरान फरियादी ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं का एक पत्र सौंपा। जिसे पढ़कर जिलाधिकारी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन


विज्ञापन


सामने खड़े पटखौली निवासी नवीन कुमार राय, जो अपने आप को अनपढ़ गवार किसान बताते हैं। सिर पर भूसा और हाथ में अनाज लेकर डीएम के पास आए थे। लोकसभा चुनाव लड़ने की अनुमति मांगने लगे। इसके पूर्व उन्होंने वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भी गधे पर सवार होकर नामांकन करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। जिस पर पुलिस कर्मियों ने इनको चुनाव में गधे पर सवार होकर न जाने को कह कर वापस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पैदल ही अपना नामांकन किया था। लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आप को अनपढ़ गवार किसान बताने वाले नवीन राय ने के पत्रक पढ़ते समय डीएम मुस्कुराते रहे। उन्होंने कहा कि भूसा गौशाला में भिजवा दो। अनाज की व्यवस्था की जाएगी और आपका नामांकन जरूर होगा। फरियादी ने कहा कि मैं जनता का सेवा करना चाहता हूं और मेरा जीत निश्चित है। मैं मजबूत प्रत्याशी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed