{"_id":"5f0722ed1110ce69553e5253","slug":"lockdown-in-the-surrounding-areas-increased-in-this-city-of-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के इस शहर में आसपास के इलाकों में फिर बढ़ा लॉकडाउन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के इस शहर में आसपास के इलाकों में फिर बढ़ा लॉकडाउन
Thu, 09 Jul 2020 07:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
बलिया शहर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। शहर व आसपास के इलाकों में अब 21 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान शहर में तय फल व सब्जी की दुकानें सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर में अनावश्यक घूमने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उनके वाहनों को सीज किया जाएगा। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एल-1 की अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर पांच की गई है। नगर पालिका बलिया के 16 वार्डों में धरना, प्रदर्शन, धार्मिक आयोजन आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन