फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lock down: Police strict, shops closed

लॉकडाउन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही अलर्ट

Sun, 12 Apr 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Lock down: Police strict, shops closed
रामगढ़ चट्टी पर लोगों से लाकडाउन पालन करने की अपील करते हल्दी प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय। - फोटो : BALLIA
बलिया। पड़ोसी राज्य और पड़ोसी जनपद में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती की है। लॉक डाउन के दौरान जहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा है वहीं कुछ दुकानदार इसका उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ दुकानदार आधा शटर गिराकर चोरी छिपे सामान बेच रहे हैं और ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। यह स्थिति इंदू मार्केट और उसके आसपास के कटरों और गलियों में देखी जा रही हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन न होते देख पुलिस ने कड़ाई बरती है। रविवार को पुलिस ने कई दुकानों को बंद करा दिया। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर अन्य स्थानों पर घरों से निकलने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए घरों भेजा।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस महकमा गंभीर है। प्रशासन नहीं चाहता है कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही हो। पड़ोसी राज्य बिहार प्रांत के सीवान, छपरा व पड़ोसी जिला गाजीपुर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है। रविवार को भी लॉकडाउन तोड़ने वालों के विरुद्घ पुलिस सख्ती से पेश आई। वहीं सीमावर्ती इलाकों के जलमार्ग पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। प्रशासन की ओर से जहां तहां दवा दुकानों व सब्जी बाजार में सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने करने पर अंकुश लगा दिया है। इसके अलावा अन्य सभी दुकानों को बंद करा दिया है। लेकिन प्रशासन के नाक के नीचे ही लॉकडाउन का उल्लघन करते हुए नगर के इंदू मार्केट एवं उसके आसपास कटरे व गलियों में स्थित कुछ इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार बाहर से शटर गिराकर अंदर दुकानों को खोलकर संचालन कर रहे हैं। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि अगर कोई भी दुकानदार बिना अनुमति के दुकान खोलता है तो छापा मारकर उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घाघरा में बंद कराया डेंगी का संचालन
बैरिया। रेवती पुलिस ने दुमाईगढ़ घाट पहुंचकर घाघरा नदी में चल रही छोटी नाव (डेंगी) के संचालन पर रविवार को रोक लगा दिया। साथ ही डेंगी को नदी से बाहर करा दिया। अमर उजाला में 12 अप्रैल के अंक में पेज संख्या 2 पर रोक के बाद भी चल रही नाव शीर्षक से खबर छपी थी। इसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने चेताया कि न तो कोई नाव इधर से जाएगी और न उधर से आएगी। अगर डेंगी अथवा कोई भी नाव का संचालन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि घाघरा के इस पार के गोपालनगर दियारे में उस पार बिहार में बसे फुलवरिया, दुमाईगढ़ के किसानों ने खेती की है और छोटी नाव (डेंगी) से आते जाते हैं। किसानों का कहना है कि डेंगी नहीं चलने पर वे गेहूं की व मड़ाई कैसे करेंगे। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल बिहार की सीमा बिल्कुल सील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed