{"_id":"60d35f9c8ebc3ed78077f19b","slug":"loan-distribution-in-ballia-ballia-news-vns5964901105","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने नौ लाभार्थियों में बांटे 68 लाख के ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने नौ लाभार्थियों में बांटे 68 लाख के ऋण
विज्ञापन
विकास भवन के एनआईसी कक्ष में ऋण स्वीकृति पत्र लाभार्थी को प्रदान करते राज्यमंत्री आनंद स्वरूप श?
- फोटो : BALLIA
बलिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत जिले के नौ लाभार्थियों को विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में बुधवार को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने खादी ग्रामोद्योग विभाग के तीन और जिला उद्योग केंद्र के छह लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए।
इससे पहले लखनऊ में आयोजित एमएसएमई लोन मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिखाया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम यूनिट्स ने अच्छा काम किया है। इसका नतीजा है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य और सर्वाधिक युवा होने के बाद भी बेरोजगारी दर सबसे कम है। सरकार ने पूरी पारदर्शिता से युवाओं को रोजगार से जोड़ा है।
जिला उद्योग केंद्र की ओर से रसड़ा निवासी राकेश श्रीवास्तव को पांच लाख रुपये रेडीमेड गारमेंट के लिए, नवानगर निवासी नवीन तिवारी को 25 लाख का ऋण इंटरलॉकिंग ईंट के कारोबार के लिए, बलिया शहर निवासी राणा यादव को पांच लाख आटा-चक्की उद्योग शुरू करने के लिए, माधोपुर रसड़ा निवासी अफजाल अहमद को दस लाख प्लंबरिंग का धंधा के लिए मिला। इसके अलावा एक जनपद एक उत्पाद के तहत मुदासिर अंसारी व मकसूद अंसारी को कटिंग व टेलरिंग के लिए प्रशिक्षण व टूल किट का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
मधु तिवारी निवासी सीताकुंड को तीन लाख रेडीमेड गारमेंट उद्योग शुरू करने के लिए तथा रामपुर असली, गड़वार निवासी संतोष सिंह व संदीप प्रजापति को दस-दस लाख का ऋण क्रमश: दोना-पत्तल मशीन लगवाने व सीमेंट ईंट उद्योग के लिए मिला। इस मौके पर डीएम अदिति सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी रामसहाय प्रजापति व जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी मौजूद थे।