फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   loan distribution in ballia

राज्यमंत्री ने नौ लाभार्थियों में बांटे 68 लाख के ऋण

Wed, 23 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
loan distribution in ballia
विकास भवन के एनआईसी कक्ष में ऋण स्वीकृति पत्र लाभार्थी को प्रदान करते राज्यमंत्री आनंद स्वरूप श? - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत जिले के नौ लाभार्थियों को विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में बुधवार को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने खादी ग्रामोद्योग विभाग के तीन और जिला उद्योग केंद्र के छह लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन

इससे पहले लखनऊ में आयोजित एमएसएमई लोन मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिखाया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम यूनिट्स ने अच्छा काम किया है। इसका नतीजा है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य और सर्वाधिक युवा होने के बाद भी बेरोजगारी दर सबसे कम है। सरकार ने पूरी पारदर्शिता से युवाओं को रोजगार से जोड़ा है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की ओर से रसड़ा निवासी राकेश श्रीवास्तव को पांच लाख रुपये रेडीमेड गारमेंट के लिए, नवानगर निवासी नवीन तिवारी को 25 लाख का ऋण इंटरलॉकिंग ईंट के कारोबार के लिए, बलिया शहर निवासी राणा यादव को पांच लाख आटा-चक्की उद्योग शुरू करने के लिए, माधोपुर रसड़ा निवासी अफजाल अहमद को दस लाख प्लंबरिंग का धंधा के लिए मिला। इसके अलावा एक जनपद एक उत्पाद के तहत मुदासिर अंसारी व मकसूद अंसारी को कटिंग व टेलरिंग के लिए प्रशिक्षण व टूल किट का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु तिवारी निवासी सीताकुंड को तीन लाख रेडीमेड गारमेंट उद्योग शुरू करने के लिए तथा रामपुर असली, गड़वार निवासी संतोष सिंह व संदीप प्रजापति को दस-दस लाख का ऋण क्रमश: दोना-पत्तल मशीन लगवाने व सीमेंट ईंट उद्योग के लिए मिला। इस मौके पर डीएम अदिति सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी रामसहाय प्रजापति व जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed