{"_id":"58e6808e4f1c1bf5465b8157","slug":"liquor-shops-are-not-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकानें मंजूर नहीं, विरोध में आवाज बुलंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकानें मंजूर नहीं, विरोध में आवाज बुलंद
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव की महिलाओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें हनुमानगंज चट्टी से हटाकर भरतपुरा गांव में शराब की दूकान स्थापित करने पर कड़े शब्दों में विरोध जताया। उन्होंने मांग किया कि गांव में शराब की दूकान न खोलने दी जाए। महिलाओं ने दूकान नहीं हटने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावानी दी।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल व स्टेट हाइवे के 500 मीटर अंदर स्थित देशी, अंग्रेजी व बियर आदि की दूकानों को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने शराब संचालकों को निर्देश दिया है। इसीक्रम में हनुमानगंज चट्टी पर स्थित शराब की दूकान को उसके संचालक ने भरतपुरा गांव में खोला है। जिससे गांव के युवक और पुरूष शराब पी रहे है। आरोप लगाया कि जहां शराब की दूकान खुली है। उसी रास्ते से महिलाआें व युवतियों का आना-जाना रहता है। जहां शराबी शराब पीकर महिलाओं और युवतियों से अभद्रता करेेंगे। ऐसे में महिलाओं के उत्पीड़न को ध्यान में रखते हुए शराब की दूकान को तत्काल गांव से हटाने का आदेश दिया जाय। दूकान नही हटने पर महिलाएं धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर चनरी, बिंदा, मंजू देवी, सुखांती, इंद्रावती, मांती देवी, पार्वती, राधिका, ललिता, सुशीला, इंदू, सरिता, तिजिया देवी, सुकरी, हेवांती देवी सहित दर्जनाें महिलाएं मौजूद रही।