फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lift work will be completed by 15, convenience for eight thousand passengers

Ballia News: 15 तक पूरा होगा लिफ्ट का काम, आठ हजार यात्रियों को सहूलियत

Tue, 06 Feb 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Lift work will be completed by 15, convenience for eight thousand passengers
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। स्वचालित सीढ़ी लगने के बाद अब बुजुर्गों, बीमार व महिला यात्रियों की समस्या को देखते लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। यात्री सुविधा से लिफ्ट से फुट ब्रिज पर पहुंच प्लेटफार्म संख्या एक से तीन और चार पर आराम से जा सकते हैं। लिफ्ट का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने लिफ्ट का निर्माण 15 फरवरी से पहले पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सेकंड इंट्री गेट के स्वचालित सीढ़ी के पास लिफ्ट निर्माण हो रहा है। बेसमेंट तैयार हो गया है। सोमवार को लोहे के एंगल और ढांचा तैयार करने का क्रम जारी रहा। अन्य शेष कार्य भी पूर्ण करने में मजदूर जुटे हुए हैं, जिससे निर्धारित समय के अंदर इसका संचालन पूर्ण कराया जा सके। करीब सत्तर लाख की लागत से लिफ्ट लगाई जा रही है। स्टेशन से रोज करीब सात से आठ हजार यात्री आते हैं।
विज्ञापन

बलिया स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्रियों को पैदल ब्रिज से होकर प्लेटफार्म संख्या दो, तीन व चार पर पहुंचना होता है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को बैग झोला लेकर लिफ्ट व पैदल परेशानी होती है। बुजुर्ग व बीमारों की सांसें उखड़ने लगती है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की लिफ्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके संचालन शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा लाभ बीमार और बुजुर्ग लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed