फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lekpalon encompass the outstanding payment

बकाया भुगतान के लिए लेखपालों ने दिया धरना

Fri, 09 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Fri, 09 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल हरिकेश सिंह और राजेश कुमार सिंह के एक माह के बकाए वेतन भुगतान को लेकर लेखपालों ने तहसील पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। लेखपालों ने चेताया कि वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में दूसरे क्षेत्रों से स्थानांतरित लेखपालों को चार्ज नहीं दिए जाने पर रोष का इजहार किया गया। साथ ही सरकारी लालफीताशाही की तीखी आलोचना की गई,  उनका कहना था कि सरकार का उनके प्रति रवैया ठीक नहीं है। इस रवैए के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन



लेखपालों का कहना है कि बेल्थरारोड तहसील में पूर्व में तैनात रहे लेखपाल हरिकेश सिंह और राजेश कुमार सिंह का बीते एक अगस्त को सिकंदरपुर तबादला हो गया। सिकंदरपुर में तैनाती के बाद दोनों लेखपालों को वेतन का भुगतान होता रहा। लेकिन बेल्थरारोड में कार्यकाल के दौरान जुलाई माह का वेतन भुगतान रूका पड़ा है। वेतन भुगतान के लिए सिकंदरपुर के उपजिलाधिकारी से वार्ता हुई। लेकिन प्रशासन की ओर से वेतन भुगतान के लिए मना कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में लेखपाल संघ के नेताओं के माध्यम से जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी से वार्ता के बाद लिखित समझौता भी हुआ। लेकिन अगस्त माह के वेतन भुगतान का मामला खटाई में पड़ा रहा। इस स्थिति से आजिज होकर लेखपाल संघ को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा, हम अपन हक लेकर ही दम लेंगे।।     धरनारत लेखपालों ने वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया। इस मौके पर निर्भय नारायण सिंह, प्रेमकुमार शर्मा, राजाराम सिंह, ब्रजेंद्र राय, पतरू राम, मनीष         श्रीवास्तव, रामप्रकाश सिंह, राजेश कुमार सिंह, विनय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed