फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Left BJP due to government failure: Ramiqbal

सरकारी की विफलता से छोड़ी बीजेपी : रामइकबाल

Thu, 23 Dec 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Left BJP due to government failure: Ramiqbal
जनपद के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता के चलते बीजेपी छोड़ी है। सीएम योगी ने पहले बीएसपी विधायक उमाशंकर की फर्म को ब्लैक लिस्ट किया। मामला मैनेज होने के बाद उनकी फर्म को 3000 करोड़ का ठेका दे दिया। सपा मुझे टिकट न भी दे तो मैंने सपा के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं। फ्री राशन आदि बांट कर बीजेपी सरकार चुनाव जीतना चाहती है।
विज्ञापन

सपा में शामिल होने के बाद भी पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने भाजपा पर प्रहार करना जारी रखा है। उन्होंने कहा कि फ्री राशन बांट कर लोगों को बेरोजगार, अकर्मण्य बनाया जा रहा है। सीएम योगी को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्होंने कोविड दौर में मंदिर बंद कर लोगों को शराब पिलाई। तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार को राशन कार्ड पर लोगों को फ्री शराब भी दे देनी चाहिए। ये भी कहा कि सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर पद खाली हैं। बेरोजगारी दूर करने के बजाय सरकार युवाओं को निकम्मा बनाने में सरकार जुटी हुई है। लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने, सुविधाएं उपलब्ध कराने में बीजेपी सरकार विफल है। बताते चलें कि हाल में ही बीजेपी छोड़ राम इकबाल सिंह सपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed