फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   lady fight viral video Three women beat girl and dragged in ballia police filed case

पति-पत्नी और वो का चक्करः तीन महिलाओं ने एक युवती को जमकर पीटा, 'दंगल' का वीडियो वायरल

Mon, 30 Aug 2021 07:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 Aug 2021 07:31 PM IST
सार

वायरल वीडियो 25 अगस्त का है। बताया जा रहा है कि ये मारपीट पति-पत्नी और वो के चक्कर में हुई है। पिटाई करने वाली तीन महिलाओं में से एक ने युवती पर आरोप लगाया है कि वो उसके पति से मोबाइल पर बात करती है। 

विज्ञापन
lady fight viral video Three women beat girl and dragged in ballia police filed case
बलियाः वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के एक गांव में तीन महिलाओं द्वारा एक युवती की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो 25 अगस्त का है। वीडियो में एक युवती को तीन महिलाएं घसीट-घसीट कर पीटती नजर आ रही हैं। इसके अलावा युवती से उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल नहीं देने पर युवती को पटक-पटक कर थप्पड़ और चप्पल से पीटा जा रहा है। इस दौरान वीडियो में कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं लेकिन किसी ने भी युवती को बचाने की पहल नहीं की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये मारपीट पति-पत्नी और वो के चक्कर में हुई है। पिटाई करने वाली तीन महिलाओं में से एक ने युवती पर आरोप लगाया कि वो उसके पति से मोबाइल पर बात करती है।  पीड़ित युवती मनियर कस्बे की निवासी है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मनियर थाने में रिया पत्नी संदीप निवासी मनियर वार्ड 10, टुनटुन निवासी मानिकपुर बिजलीपुर, पन्नू पत्नी राजू निवासी वार्ड 10 के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित युवती का आरोप है कि 25 अगस्त को उसे मानिकपुर गांव में टुनटुन के घर बुलाकर मारपीट की गई थी।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मनियर राजीव सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed