फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Laborer died after being buried under soil, contractor and officers ran away

Ballia News: मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, ठेकेदार और अधिकारी भागे

Tue, 24 Jun 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Laborer died after being buried under soil, contractor and officers ran away
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के जमालपुर हुसैनपुर गांव में मंगलवार की सुबह हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से मजदूर लालजी राम (28) दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ठेकेदार व विभागीय अधिकारी भाग गए।
विज्ञापन

लालजी राम, निवासी बड़सरा सलेमपुर, थाना पकड़ी, अपने साथियों हृदयानंद व मनोज राम के साथ जमालपुर हुसैनपुर में हर घर जल योजना के तहत पाइप डालने का कार्य कर रहा था। सुबह लगभग 10 बजे जेसीबी से खोदे गए गड्ढे को बराबर करते समय अचानक मिट्टी धंस गई और लालजी उसके नीचे दब गया। कोई सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण उसे बाहर निकालने में देरी हुई। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान ठेकेदार और विभागीय अधिकारी भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव, और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए घटनास्थल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर संबंधित अधिकारी बुलाए जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई और मुआवजे का भरोसा देने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी पिंकी देवी, मां अंतवरिया देवी बेहाल हैं। लालजी को तीन छोटे बच्चे प्रिंस (8), श्रेया (5) और सृष्टि (3) हैं।


दर्ज हो अधिकारियों पर एफआईआर
ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार सिकंदरपुर प्रवीण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed