फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Laborer crushed to death by brick laden tractor trolley in ballia

Ballia: ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की गई जान, पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत

Mon, 24 Apr 2023 02:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 02:24 PM IST
सार

बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। वहीं फेफना थाना क्षेत्र में ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Laborer crushed to death by brick laden tractor trolley in ballia
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नरहीं क्षेत्र में ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा मजदूर असंतुलित होकर सड़क पर गिरा। ट्रॉली उसके ऊपर चढ़ गई। मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह सात बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लाद कर जा रहा था। ईंट उतारने वाला मजदूर सूरज राम (45) पुत्र राम दयाल राम निवासी करकटपुर ट्रॉली पर बैठा था। नरहीं थाने के पास मजदूर असंतुलित होकर एनएच-31 सड़क पर गिर गया। ईंट लदी ट्रॉली उसके ऊपर चढ़ गई। कुचलने से मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से घबराया चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में मौत की सूचना से सूरज राम को परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; सात वर्षीय बालिका का नग्न अवस्था में मिला शव, झाड़-फूंक के चक्कर में हत्या की आशंका

ताड़ के पेड़ से गिरने से मौत

फेफना थाना के निधरिया गांव के समीप सोमवार सुबह एक अधेड़ बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे  जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त विनोद पासी निवासी बाढ़ पटना बिहार के रूप में हुई है। वह राजेंद्र नगर में किराये के कमरे में रहता था।

प्रभारी थानाध्यक्ष राधव राम ने बताया कि वह ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने का काम करता था। अंधेरे में पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरन गिरने से मौत हो गई। शौच करने जा रहे ग्रामीण की नजर पड़ी तो अगरसंडा स्थित पुलिस बूथ के जवानों को सूचना दी।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

बैरिया-रेवती मार्ग स्थित चिराइया मोड़ से सटे पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बैरिया निवासी नितीश वर्मा पुत्र कृष्णा वर्मा के तौर पर हुई। रविवार देर रात घटी घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed