फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Krimn Tazia of the outstanding

करीमन का ताजिया है लाजवाब

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Krimn Tazia of the outstanding
ताजिया उठाने वाले करीमन तेली का परिवार।
जिले में ऐतिहासिक ताजिया निकलती है, जो कि हिंदू और मुस्लिम भाईचारे का संदेश देती है। यह ताजिया नगर के विजईपुर निवासी करीमन तेली के यहां से निकलती है। सबसे पहले जिले के इमाम साहब का ताजिया दफन होता है, उसके बाद करीमन तेली का ताजिया दफन किया जाता है। उसके बाद ही और ताजिया दफन होती है। करीमन तेली की ताजिया पिछले करीब चार पीढ़ियों से निकल रही है।
विज्ञापन



करीमन तेजी के परिवार के सदस्य रामनाथ का कहना है कि कई पीढ़ियों से यह ताजिया निकाला जाता है। पुरखों ने बताया था कि परिवार में पीढ़ी काे आगे बढ़ाने वाला कोई चिराग नहीं बचता था। इसी के लिए यह मन्नतें मांगी थी। मुराद पूरी हुई, जिसके बाद से उनकी औलाद के रूप में करीमन तेली का जन्म हुआ। इसके बाद से करीमन तेली के नाम से ही ताजिया निकालना शुरू हो गया। विजईपुर में सदियों पहले एक कर्बला चौकी था, जहां मुसलमान भाईयों द्वारा कुछ दिन तक ताजिया उठाया गया था। उसके बाद वह ताजिया बंद पड़ा था। जब उनकी मन्नत पूरी हुई, तबसे ताजिया निकालने का संकल्प लिया गया, जो आज भी परिवार, मोहल्लेवासियों के सहयोग से निकाला जाता है। यह ताजिया परिवार के सुख-समृद्धि के लिए आगे भी निकलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed