फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kotadar sitting on dharna for freight freight

माल ढुलाई भाड़े के लिए धरने पर बैठे कोटेदार

Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kotadar sitting on dharna for freight freight
बलिया। बीते दो माह से बाधित माल ढुलाई किराया और कमीशन के भुगतान की मांग को लेकर रविवार को अमृतपाली स्थित विपणन विभाग के गोदाम पर बेलहरी ब्लॉक के कोटेदारों ने खाद्यान्न उठान को रोक कर धरने पर बैठ गए। कोटेदारों की मांग थी कि जब तक माला भाड़ा और कमीशन का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक राशन का उठान नहीं किया जाएगा। कोटेदारों का आरोप था कि पूर्व में लागू डोर स्टेप डीलिवरी के तहत विभागीय ठेकदार खाद्यान्न कोटेदारों के यहां पहुंचाता था, लेकिन ठेकेदार के भाग जाने के बाद बीते दो माह से कोटेदार स्वयं अपने खाद्यान्न का उठान करते है और उसका किराया वहन करते है। विभाग ने इस बाबत किराया देने का वादा किया था, लेकिन बीते चार माह से किराया का भुगतान नहीं होने से अब उनके पास किराए के लिए धन नहीं ताकि वो खाद्यान्न को अपनी दुकान तक ले जाए। धरना देने वालों में कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल तिवारी, रमेश मिश्रा, संजय ओझा, योगेंद्र ओझा,नंद लाल यादव, दिनेश राय, जगरनाथ मिश्र, लल्लन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटेदारों की मांग उचित है। विभागीय चूक के कारण माल ढुलाई भाड़े में विलंब हुआ था। मंगलवार तक कोटेदारों को किराया का भुगतान कर दिया जाएगा।
अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed