फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   kissan divas

किसान सम्मान दिवस पर सांसद ने थमाई पांच अन्नदाताओं को ट्रैक्टर की चाबी

Wed, 23 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
kissan divas
नगर के आफिसर्स क्लब में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित क? - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला/ प्रदर्शनी
विज्ञापन

में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। एक किसान की मृत्यु हो जाने पर उसका उपहार नहीं दिया जा सका। सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने फीता काटकर कर समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जनपद के छह किसानों को फसल उत्पादन में प्रथम स्थान लाने पर मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। सांसद ने कहा कि किसान खाता भी है और खिलाता भी है। चौधरी चरण सिंह किसानों के पसीने और मेहनत को सलाम करते थे। उन्होंने कहा कि जो शान से रहता है,वही किसान है। कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह कर किसानों के खाते में छ: हजार रुपये भेजने की नियमावली बनवायी और किसानों को 60 वर्ष के बाद पेंशन की व्यवस्था करायी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को हर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। कार्यक्रम में कृषि से संबंधित यंत्रों दुग्ध विभाग, मछली विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी। सूचना विभाग ने एलईडी वैन से शासन की योजनाओं एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया। किसान गोष्ठी में उप कृषि निदेशक इंद्राज ने आर्गेनिक खेती के अलावा विभिन्न योजनाओं एवं फसलों को रोग से बचाव एवं मिट्टी शोधन की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालन विभाग की सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया। जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम किसानों को बागवानी, सब्जी, फूल, फल एवं पाली हाउस की खेती के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed