फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kirirpur railway station's communication route broken

किरिहरापुर रेलवे स्टेशन का सम्पर्क मार्ग टूटा

Tue, 16 Jul 2019 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kirirpur railway station's communication route broken
किरिहरापुर रेलवे स्टेशन पर जाने वाला संपर्क मार्ग पर रूट डायबर्जन न होने से टूटे संपर्क मार्ग पर - फोटो : BALLIA
भीमपुरा। लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते दर्जनों गांवों के लोगों का किरिहरापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का संपर्क मार्ग टूट गया है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मालूम हो कि किरिहरापुर- इब्राहिमपट्टी मुख्य मार्ग के किरिहरापुर रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग पर पुरानी पुलिया काफी जर्जर हो गई थी। जिसके बाद शासन द्वारा नई पुलिया स्वीकृत हो गई, जिसका टेंडर भी हो गया। ठेकेदार द्वारा जनवरी 2019 में पुलिया का कार्य पीडब्लूडी विभाग की देखरेख में ठेकेदार ने शुरू किया गया और जर्जर पुलिया को पूरी तरह से तोड़ दिया गया, लेकिन रूट डायवर्जन नहीं किया गया। वही नई पुलिया का कार्य प्रगति पर चलने लगा, लेकिन मात्र 15 दिन ही पुलिया का निर्माण कार्य चला और फर्श बनाकर काम बंद हो गया। बरसात से पहले किसी तरह राहगीर आते जाते रहे। लेकिन भारी बारिश के बाद तेज पानी के बहाव से संपर्क मार्ग टूट गया। जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। खास बात यह है कि अपरचित यात्रियों को रात में ट्रेन से उतने के बाद उस रास्ते से जाने पर अनहोनी की भी संभावनाएं बढ़ गई है। ग्रामीणों द्वारा इसकी लिखित शिकायत करने के बाद भी आज तक विभाग व ठेकेदार द्वारा कोई पहल नहीं किया गया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत पीडब्लूडी एक्सईएन एसपी कन्नौजिया ने बताया कि पहली किस्त का भुगतान हो गया है और ठेकेदार से रूट डायवर्जन के लिए पाइप डालकर बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ है तो शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की जाएगी और दूसरी किश्त भेजकर तत्काल प्रभाव से कार्य पूर्ण कराया जाएगा। ताकि राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed