{"_id":"63cd5d2b06bb1a08c10ac423","slug":"kinnars-were-assaulted-while-dancing-badhaai-demanded-action-against-the-accused-2023-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: बधाई नाचने के दौरान किन्नरों से मारपीट, कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: बधाई नाचने के दौरान किन्नरों से मारपीट, कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Sun, 22 Jan 2023 09:28 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:28 PM IST
सार
बलिया जिले के राजा गांव फिरंगी टोला में बधाई नाचने के दौरान किन्नरों से मारपीट का मामला सामने आया है। किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बलिया जिले के राजा गांव फिरंगी टोला में बधाई नाचने के दौरान किन्नरों से मारपीट का मामला सामने आया है। किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं किन्नर समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष मुन्नी चतुर्वेदी की नेतृत्व में किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
मुन्नी चतुर्वेदी ने बताया कि आए दिन किन्नरों के साथ समाज में भेदभाव, मारपीट व दुर्व्यवहार जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वो भी तब जब सरकार ने किन्नरों कि सुरक्षा व सामाजिक हक दिलाने के लिए कटिबद्ध है। धरातल पर किन्नरों को सम्मान नहीं मिल रहा है। न ही सुरक्षा को लेकर कोई ठोस उपाय किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुन्नी ने कहा कि किन्नरों के साथ घटना हुई थी उसकी लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। सिर्फ मारपीट की घटना दिख कर रिपोर्ट लिखी गई है।