फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kavi Sammelan will be decorated on 19th, many stalwarts will be involved

19 को सजेगा कवि सम्मेलन की महफिल, कई दिग्गज होंगे शामिल

Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kavi Sammelan will be decorated on 19th, many stalwarts will be involved
बलिया। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बिहार की सीमा पर स्थित भरौली में अखिल भारतीय भोजपुरी कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने बताया कि 19 दिसंबर को गड़हांचल के भरौली में पहली बार अखिल भारतीय भोजपुरी कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि भरौली स्थित एक निजी स्कूल के कैंपस में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। शाम 5 से रात 10 बजे तक चलने वाले कवि सम्मेलन का न्योता पड़ोसी राज्य बिहार के बक्सर और भोजपुर जिले तक भेजा गया है। गड़हा विकास मंच के कोषाध्यक्ष मशहूर भोजपुरी गायक व अभिनेता गोपाल राय ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में हिंदी और भोजपुरी की दुनिया में अपने नाम का डंका बजाने वाले कवि शामिल होंगे। इसमें पंडित अनिल चौबे, डॉ सुमन दूबे, डंडा बनारसी, बादशाह प्रेमी, निजाम बनारसी, भूषण त्यागी, हेमंत निर्भीक, फजीहत गहमरी, जयप्रकाश जिद्दी, संजीव त्यागी का नाम प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed