फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelry worth two lakhs stolen by wearing a mask

नकब लगाकर दो लाख के गहने किए चोरी

Thu, 07 Oct 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth two lakhs stolen by wearing a mask
क्षेत्र के कोटवारी गांव में बुधवार की दोपहर में ही चोरों ने नकब लगाकर नगदी समेत दो लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की ओर से नामजद तहरीर देने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोटवारी गांव निवासी नसीम अंसारी पुत्र वकील अंसारी के घर में चोर नकब लगाकर घुस गए और बक्सा तोड़ कर बैग में से 35 हजार नगद, सोने की चार अंगूठी, दो कान का झुमका, मंगलसूत्र एवं चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया। नसीम अपने मां के साथ रहता था, उसकी पत्नी मायके गई है। नसीम व उसकी मां रसड़ा समान लेने गए थे। घटना के समय घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की। बाजार से आने के बाद शाम को जब मां व बेटा घर पहुंचे तो सामान गायब देख अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि कोटवारी गांव में गांव के युवकों द्वारा आए दिन चोरी की घटना का अंजाम दिया जा रहा है। पिछले दिनों अस्पताल से कई पंखे चोरी होने के साथ सिद्दिकिया स्कूल से एलसीडी टीवी, नव निर्मित पंचायत से छड़ सरिया, शौचालय से दो बार स्टार्टर, कई सोलर की बैटरी, बकरियां गायब करने के साथ साथ साथ घरों से समान गायब होने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed