फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelery worth lakhs stolen from locked house

Ballia News: बंद मकान से लाखों के आभूषण चोरी

Fri, 07 Feb 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from locked house
बैरिया। थाना क्षेत्र के चकिया गांव के एक बाहर रहने वाले एक परिवार के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। बृहस्पतिवार को जब परिवार के लोग दिल्ली से आए तो घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। 40 से 50 लाख के आभूषण चोरी होने की तहरीर बैरिया थाने में दी गई है।
विज्ञापन

चकिया गांव निवासी दीनानाथ मिश्र पूरे परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। घर पर ही उनका सारा सामान रखा था। इसमें उनके पुत्र गोरखनाथ मिश्र, गौरव मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र की पत्नी के तीनों कमरों का ताला तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकरों को तोड़ दिया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सोने के तीन सेट हार, 12 चूड़ियां, सात अंगूठियां, सोने की पांच चेन, तीन नथिया, तीन मांगटीका, मंगलसूत्र, एक डायमंड सेट, तीन जोड़ी बाली, चांदी का कमरबंद, तीन पाजेब चोरी हुए हैं। इस संदर्भ में एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि मौके पर 112 डायल पुलिस तथा बैरिया थाने की पुलिस गई थी। तहरीर मिल गई है। जांच चल रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed