फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jethani's maternal relatives beat up Devrani and brother-in-law

जेठानी के मायके वालों ने की देवरानी व देवर की पिटाई

Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jethani's maternal relatives beat up Devrani and brother-in-law
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास ग्राम के मधुबनी मौजे में रविवार को पारिवारिक रंजिश को लेकर जेठानी द्वारा मायके से बुलाए गए लोगों ने देवर और देवरानी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने देवरानी का मोबाइल और सोने का चेन छीन लिया। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास के मधुबनी निवासी शीला देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में उल्लेख किया है कि रविवार की सुबह खाना बनाते समय जेठानी ममता देवी पत्नी ऋषि यादव उसके घर पहुंच भद्दी भद्दी गालियां देने लगी। इसका विरोध करने पर जेठानी ने अपने मायके मुबारकपुर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद मायके से कुछ युवकों घर पहुंचे और मुझे और मेरे पति रामचंद्र यादव को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस बाबत उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जो दोषी होगा, उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed