{"_id":"584c34bd4f1c1b243444adcf","slug":"jeep-ki-takkar-se-balak-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से बालक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया-सोनौली मार्ग पर शुक्रवार को प्रात: सवारी जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बालक ने इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम निवासी स्व. राजेश तिवारी का आठ वर्षीय पुत्र अविनाश शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि इस बीच सिकंदरपुर से आ रही सवारी जीप ने बालक को टक्कर मार दी। जीप के धक्के से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर स्थिति के चलते अस्पताल से रेफर होने के बाद इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय बालक की मौत हो गई है। मृतक बालक के पिता की मौत दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक बालक के चाचा सुनील तिवारी की तहरीर पर सिकदंरपुर निवासी जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।