फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jan Vishwas Yatra will go to 61 assemblies of Goraksha province

गोरक्ष प्रांत के 61 विधानसभाओं में जाएगी जनविश्वास यात्रा

Sun, 19 Dec 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra will go to 61 assemblies of Goraksha province
बलिया। गोरक्ष प्रांत के 621 विधानसभाओं में जाने वाली भाजपी की जनविश्वास यात्रा का शुभारम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अन्य नेताओं के साथ किया। दोपहर 1.15 बजे पहुंचे दोनों नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

जनविश्वास रथयात्रा को झंडी दिखाकर टीडी कालेज के मैदान से रवाना किया। रथयात्रा टीडी कालेज के मैदान से निकलकर सिविल चौकी, जगदीशपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, जापलिनगंज, एससी कालेज चौराहा, भुगु आश्रम होते हुए कदम चौराहा पहुंची। यहां शिवराज सिंह चौहान, स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रथम शहीद मंगल पांडेय को माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश पिछली सरकारों में गुंडाराज के लिए बदनाम थी आज उसी प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में कानून का राज है। सारे गुंडे जेलों में बंद हैं। अखिलेश की सपा सरकार ने प्रदेश को तबाह कर दिया था। कहा की अखिलेश यादव का गठबंधन, गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। बबुआ ने पिताजी को ठगा, चचा शिवपाल को ठगा..अब जनता को ठगने निकला है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गौशाला रोड स्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश पासवान के यहां भोजन किया। वाहन से पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीकाप्टर से गंतव्य को रवाना हो गए। सोमवार को यह यात्रा बांसडीह, फेफना, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रसड़ा विधानसभी होती हुई मऊ में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा का समापन तीन जनवरी को बस्ती जिले में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, सीयर विधायक धन्नजय कन्नौजिया, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, बैरिया विधाक सुरेंद्र सिंह आदि रहे। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने अध्यक्षता तथा संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

गिनाई सरकारी की योजनाएं
बलिया। वक्ताओं ने मंच से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धयां गिनाईं। कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के विकास का इंजन है। यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे उत्तम प्रदेश बनेगा। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि सपा और बसपा सरकार में अपराधियों के जेल में एसी सुईट की व्यवस्था की जाती थी। आज योगी सरकार में वही अपराधी मच्छरदानी मांग रहे हैं। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में लोगों का भरोसा जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed