फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jam imposed on the closure of ration distribution in Nagra

नगरा में राशन वितरण बंद होने पर लगाया जाम

Sun, 09 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed on the closure of ration distribution in Nagra
कई कोटेदारों को जनवरी के नियमित वितरण के लिए योगी और मोदी की फोटो वाले पैकेट पर नमक, तेल और चना की सप्लाई की गई है। वहीं शनिवार से जनपद में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। आचार संहिता लगने से कोटेदार इसका वितरण नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को तेल, चना, नमक का वितरण नहीं करने पर कोठिया गांव के ग्रामीणों ने नगरा-बेल्थरारोड मार्ग जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार व सीओ रसड़ा मौके पर पहुंचे। सड़क पर बैठे कार्डधारकों को समझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में कुल 585102 कार्डधारक हैं। इसमें अन्त्योदय के 101693 व पात्र गृहस्थी के 483409 कार्डधारक हैं। कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण के लिए जिले में कुल 1416 दुकानें संचालित हैं। जनवरी के नियमित वितरण के लिए छह से 15 जनवरी की तारीख रखी गई है। जनवरी माह में कोटेदारों को जिस नमक, तेल और चना की आपूर्ति की गई है, उसके ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ ही अन्य बातें अंकित हैं। अभी वितरण शुरू ही हुआ था कि आठ जनवरी से जनपद में आदर्श आचार संहिता लग गई है। आचार संहिता लगने से अब इसका वितरण फंस गया है। कोठिया गांव में रविवार सुबह राशन वितरण हो रहा था। कोटेदार के मोबाइल पर मैसेज आया कि पीएम और सीएम की फोटोयुक्त सामग्री का वितरण नहीं करना है। निर्देश मिलने पर कोटेदार ने राशन वितरण बन्द कर दिया। उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और नगरा-बेल्थरारोड मार्ग को जाम कर दिया। काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किए, लेकिन उपभोक्ता एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। नायब तहसीलदार शैलेश कुमार व क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण पहुंचे। जांच का आश्वासन देकर जाम हटवाया। जाम करने वालों में राजू राज, मंगल सिंह चौहान, सुनील कुमार, शत्रुघ्न श्री निवास आदि मुख्य रहे। कोटेदार विजयशंकर यादव ने बताया कि मैसेज आने के बाद वितरण बन्द कराया गया है।
विज्ञापन

बंद रखें फोटो युक्त सामग्री का वितरण
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता में फोटो युक्त सामग्री का वितरण नहीं करना है। इसलिए अभी वितरण रोक कर रखे। आगे कैसे वितरण करना है इस संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा। उन्होंने कार्डधारकों से भी परिस्थिति को देखते हुए संयम बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

161 में 28 कोटेदारों को मिला राशन, कार्डधारक परेशान
बैरिया। हाट गोदामों में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं होने के कारण तहसील क्षेत्र के कुल 161 कोटेदारों में महज 28 कोटेदारों को ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है, जबकि वितरण तिथि के चार दिन बीत चुके हैं। खाद्यान्न लगातार दूसरे महीने समय से उपलब्ध नहीं हो पाने पर क्षेत्र में कई चर्चाएं हो रही हैं। पहले महीने के अंतिम सप्ताह में कोटेदारों को खाद्यान्न हाट गोदाम द्वारा उपलब्ध करा दिया जाता था। हर महीने के प्रथम सप्ताह में पांच तारीख से वितरण शुरू हो जाता था। दिसंबर महीने से सब कुछ अस्त-व्यस्त है। 161 कोटेदारों में महज 28 को खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें मुरलीछपरा के 14 व बैरिया के 14 कोटेदार शामिल है। अभी भी 133 कोटेदार खाद्यान्न के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। हाट निरीक्षक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि रिफाइंड आयल, चना व नमक कोटेदारों को उपलब्ध करा दिया गया है। गेहूं, चावल स्टाक में नहीं है। जैसे-जैसे बलिया से प्राप्त हो रहा है दुकानदारों को उठान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed