फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   its sever cold

दिन में धूप, शाम को गलन ने कंपाया

Sat, 14 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 14 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
its sever cold
रेलवे स्टेशन के सकुलेटिंग एरिया में धूप सेंकते यात्री एवं नगरवासी।
गलनभरी ठंड का कहर जारी रहने से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस दौरान सर्द हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सुबह के समय कंपकंपी बढ़ जाने से अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। धूप खिलने के बाद लोगों ने कुछ हद तक राहत की अनुभूति की। लेकिन सर्द हवाओं के चलते धूप का असर फीकी पड़ने लगी। दिन में तापमान में थोड़ी वृद्धि के बाद चहलपहल शुरू हुई। लेकिन शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

 
शनिवार को सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन हवाएं चलने से कोहरा छंटते देर नहीं लगा। सुबह आठ बजे सूर्य के दर्शन हो गए। आसमान साफ होते ही धूप खिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। लेकिन चल रही सर्द हवाओं से कंपकंपी बनी रही। पटना मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी का असर यहां मैदानी इलाकों में भी हो रहा है। सर्द हवाएं अभी लोगों को और परेशान करेंगी। इससे अभी राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


अगले एक-दो दिन में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। अत्यधिक ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर सहित आसपास के इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने नगर के करीब तीन दर्जन स्थानों पर अलाव जलवाए।
ठंड के चलते हर कोई आग पर हाथ सेंकता नजर आया। नगर के रोडवेज, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, सिविल कोर्ट, फौजदरी कोर्ट, तहसील, कलेक्ट्रेट सहित प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाया गया। इस दौरान नगर के कई बस्तियों में भी नपा की ओर से अलाव जलवाए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed