फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation found 24 schools closed, honorarium of entire staff cut

Ballia News: जांच में बंद मिले 24 स्कूल, पूरे स्टाफ के मानदेय में कटौती

Sun, 04 Feb 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Investigation found 24 schools closed, honorarium of entire staff cut
शासन के निर्देश पर बीएसए और अन्य अधिकारियों की जांच में 24 विद्यालय बंद पाए गए। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने इसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारियों का वेतन और मानदेय कटौती करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के अनुपालन में परिषदीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी और समन्वयक द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान 24 परिषदीय विद्यालय बंद पाए गए है। इसमें बेरुआरबारी ब्लाॅक के कंपोजिट करमपुर, बांसडीह ब्लाॅक का प्रावि मझवलिया, कनकपुरा, कोलकाला, गड़वार के कनैला, सिंहवार कला समेत 24 विद्यालय बंद पाए गए। निर्धारित समयावधि में स्कूल बंद पाया जाना, वहां कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारियों की घोर अनुशासनहीनता है। इस कृत्य से विभागीय छवि धूमिल हो रही है। विद्यालय अवधि में बंद पाए गए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारियों का अनुपस्थिति के दिन का वेतन एवं मानदेय में कटौती की गई है। स्पष्टीकरण सात दिवस के अंदर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजना है। अन्यथा की दशा में उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed