फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Integral Humanism was a champion Pt . Deen Dayal : Devendra Yadav

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीन दयाल : देवेंद्र यादव

Fri, 25 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 25 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Integral Humanism was a champion Pt . Deen Dayal : Devendra Yadav
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 99वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि वह राष्ट्र के ऐसे धरोहर थे, जिसकी प्रतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही भारतीय जनता पार्टी ने देश में ही नहीं बल्कि विश्व में अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन


वह एकात्म मानववाद की बात करते रहते थे। उनका जीवन एक महान त्यागी, तपस्वी और सादगी से भरा था। जनसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हुए भी अपने जीवन में कभी भी अहंकार और यशोगान को बढ़ावा नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा कि उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो तथा उसे बराबरी का हक मिले। इसलिए उन्होंने दरिद्र नारायण को ही अराध्य देव मानकर काम किया।


उनके मन में राष्ट्रीयता की भावना कूटकूट कर भरी थी। उनमें आदर्श और चरित्र निर्माण करने की अद्भुत क्षमता थी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, नकुल चौबे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जयप्रकाश साहु ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed