फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions Issued to Expedite the Land Acquisition Process

Ballia News: भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

Fri, 03 Apr 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions Issued to Expedite the Land Acquisition Process
बलिया। जनपद में प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वृहस्पतिवार को एनएच-31 पर माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस परियोजना की कुल लागत 35.23 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग की लंबाई और चौड़ाई का सही माप लिया जाए। किसानों से संवाद स्थापित कर एलाइनमेंट तय किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कितने किसान प्रभावित होंगे, कितनी भूमि का अधिग्रहण होगा और कितने काश्तकार इसमें शामिल हैं, इन सभी बिंदुओं की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार की जाए। इसके साथ ही सीमांकन कार्य जल्द पूरा करने और अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed