फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instant connection not available on portal

पोर्टल पर नहीं मिल रहा झटपट कनेक्शन

Mon, 18 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Instant connection not available on portal
सरकार लाख दावा करे लेकिन विद्युत विभाग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा। सरकार की ओर से लोगों को तुरंत कनेक्शन देने के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन की व्यवस्था की गई है। लेकिन इस पर आवेदन करने वालों को भी महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं कनेक्शन देने के बाद विभागीय कर्मी कागजों में ही मीटर एक्टिवेट कर कोरम पूरा कर लेते हैं।
विज्ञापन

आम लोगों को आसानी से बिजली का कनेक्शन मिल सके इसको लेकर शासन की ओर से यूपीपीसीएल की ओर से झटपट पोर्टल की शुरुआत की गई। इस पोर्टल पर जरुरतमंद घरेलू व कामर्शियल विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का प्रावधान किया गया। आवेदन के लिए आवेदनकर्ता को बतौर प्रोसेसिंग फी 59 रुपये जमा करना होता है। इसके बाद जांच के लिए तीन तिथियों को चुनना होता है। इस तरह कुल सात दिनों में कनेक्शन जारी करने का प्रावधान है। लेकिन आलम यह है कि आवेदन करने के बाद भी जहां लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है वहीं, अगर किसी तरह कनेक्शन मिला भी तो मीटर लगाने में मनमानी की जाती है। बतौर उदाहरण सोहांव ब्लॉक के भरौली निवासी रानी ने सात जुलाई को घरेलू कनेक्शन के ऑनलाइन आवेदन किया। जांच में लटकाए रखने के बाद छह सितंबर को कनेक्शन रिलीज किया गया जिसमें मीटर का सीरियल नंबर व सीलिंग सर्टिफिकेट नंबर भी दिया गया मौके पर अब भी मीटर नहीं लगाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि मीटर के लिए कंप्लेन करना होगा क्योंकि मीटर वापस हो गया है। इसके अलावा 20 दिनों से अधिक समय झटपट पोर्टल पर 22 आवेदन लंबित हैं जिसका निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कनेक्शन के साथ ही मीटर लगाने का निर्देश सभी अवर अभियंताओं को दिया गया है। मीटर सील कर एक्टिवेट करने के बावजूद नहीं लगाने की शिकायत मिलने पर जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed