फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inquiry ordered in case of death due to shortage of oxygen in ballia Leader of Opposition accuses UP government

बलिया: ऑक्सीजन की कमी से मौत के मामले में जांच के आदेश, नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर आरोप

Sun, 08 Aug 2021 05:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Aug 2021 05:28 PM IST
सार

जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Inquiry ordered in case of death due to shortage of oxygen in ballia Leader of Opposition accuses UP  government
ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बलिया जिला अस्पताल में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से एक व्यक्ति की मौत के मामले में जांच के आदेश दिये गए हैं। जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई थी। वहीं जांच आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।  बलिया जिले  के दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी रामजीत यादव पुत्र गरज यादव को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यादव के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी। मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी और वो ऑक्सीजन के लिए जिला अस्पताल में दौड़ रहे थे। इसकी व्यवस्था करने के लिए वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। ऑक्सीजन के अभाव में रामजीत यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण से संबधी वीडियो वायरल होने पर डीएम अदिति सिंह के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ ने बताया कि टीम में मेरे अलावा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और एक वरिष्ठ चिकित्सक शामिल होंगे। सोमवार से इसकी जांच शुरू कर दी जाएगी। मृतक हार्ट का मरीज बताया जा रहा है।  वहीं, मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। वहीं भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोषी चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed