फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Innocent child girl assaulted by man in ballia up

बलिया में लगातार तीसरे दिन मासूम बनी हैवानियत का शिकार, दो रुपये का लालच देकर हैवान ले गया था घर

Sat, 20 Mar 2021 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Innocent child girl assaulted by man in ballia up
demo pic

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक पड़ोस के घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को दो रुपये देने का लालच देकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इसके पहले बीते 16 मार्च को इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर ने ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म किया था, जिसे 18 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में भेजा है। 18 मार्च को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल के बालक के साथ 15 वर्षीय किशोर द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने बालक को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


रेवती थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक ग्राम में भीम साहनी(20) शुक्रवार को दिन में साढ़े दस बजे पड़ोस के घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को दो रुपये देने का लालच देकर अपने घर में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर भीम साहनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व पॉस्को एक्ट की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी भीम साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दो दिन पहले ढाई साल की मासूम और शुक्रवार को पांच साल का बालक बना था शिकार
रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई ढाई साल की बच्ची बीते 16 मार्च को खेलते-खेलते पड़ोस स्थित घर में चली गई। तब वहां मौजूद किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ कर पाक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के अनुसार वारदात से तत्काल पहले आरोपी किशोर ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा था।

उधर, बीते गुरुवार की देर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आया पांच वर्षीय बालक खेतों की ओर चला गया। तब वहां पहले से मौजूद गांव के ही किशोर ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों को बुलाया गया और बालक को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना था कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed