{"_id":"60e5dadf8ebc3eff1c7cc35f","slug":"information-given-about-single-route-by-handbill-distribution-ballia-news-vns599196576","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबिल वितरित कर एकल मार्ग के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबिल वितरित कर एकल मार्ग के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
बलिया। नगर में लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए बनाए गए वन-वे प्लान के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र दुबे ने नगर के विभिन्न स्थानों पर आमजन तथा वाहन चालकों में हैंडबिल वितरित कर वन-वे प्लान में सहयोग करने का अनुरोध किया तथा वन-वे प्लान के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी। ताकि नगर में लग रहे जाम से निजात मिल सके।
यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र दुबे ने लोगों को बताया कि जनता की असुविधा के निराकरण एवं यातायात के सुगम संचालन के लिए नगर के कुछ मार्गों को एकल मार्ग में परिवर्तित किया गया है, जो छह जून से लागू है। बताया कि सिकंदरपुर से नगर में आने वाले वाहन जिला अस्पताल ओवरब्रिज से होकर विजयीपुर तिराहा से बाए मुड़कर जाएंगे। वहीं शहर क्षेत्र में जैसे रेलवे स्टेशन, मालगोदाम, गुदरी बाजार, चमनसिंह बागरोड, लोहापट्टी, चौक जाना चाहते है तो विशुनीपुर मस्जिद, सेंट्रल तिराहा, वैशाली तिराहा, टाउनहाल, कासिम बाजार, मवेशी हास्पीटल होकर जाएंगे। वही बैरिया जाने वाले रेलवे स्टेशन व मालगोदाम होकर जाएंगे। जबिक विशुनीपुर, ओक्डेनगंज चौकी जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
इसी प्रकार फेफना व गड़वार रोड की ओर से आने वाले वाहन जिला अस्पताल जाना चाहते हैं तो वे चित्तू पांडेय से रेलवे स्टेशन, वैशाली तिराहा, टाउन हाल, मवेशी अस्पताल होकर जाएंगे। उधर, सभी प्रकार के वाहनों के लिए ओक्डेनगंज चौराहा से आर्यसमाज रोड जाने वाली मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। दुबहर, हल्दी की ओर से आने वाले वाहन जिला अस्पताल जाना चाहते हे तो वे मालगोदाम चौराहा से आर्यसमाज रोड तिराहा, उमाशंकर चौराहा, ओक्डेनगंज चौराहा, टाउनहाल, मवेेशी हास्पीटल हो जाएंगे। जबकि बैरिया व हल्दी की ओर से आने वाले वाहन लोहापट्टी, गुदरी बाजार, चमनसिंह रोड, शनिचरी मंदिर, बिचला घाट चौकी होकर आएंगे और उसी रास्ते जाएंगे। इसी प्रकार अन्य मार्ग को भी परिवर्तित किया गया है।