फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Individual marriage scheme closed, 3951 people got a shock

व्यक्तिगत विवाह योजना बंद, 3951 लोगों को लगा झटका

Thu, 25 Aug 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Individual marriage scheme closed, 3951 people got a shock
बलिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित व्यक्तिगत विवाह योजना बंद होने से जिले के करीब 3951 आवेदकों को झटका लगा है। ये आवेदक अब अनुदान के रूप में मिलने वाली 20 हजार रुपये की धनराशि से भी वंचित हो जाएंगे। विभाग के अनुसार पोर्टल से बिल जनरेट के ऑप्शन हटा दिया गया है। अब समाज कल्याण विभाग के निदेशक राकेश कुमार ने एनआईसी को पत्र भेज कर इस योजना को पोर्टल से हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों का विवाह व्यवस्थित तरीके से हो सके इसके लिए राज्य सरकार की ओर से व्यक्तिगत विवाह योजना का संचालन किया जा रहा था। योजना के तहत आवेदन के सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने वालों को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रों को व्यक्तिगत विवाह योजना के पोर्टल पर संपूर्ण जानकारी देने के बाद बिल जनरेट के ऑप्शन को क्लिक करना पड़ता है। इसके पात्रों का स्थलीय सत्यापन किया जाता है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग के अलग-अलग गरीब परिवारों को लगभग 1.5 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 3951 आवेदन हुए हैं। जिसमें पिछड़ा वर्ग के 2900, अनुसूचित जाति के 630 जबकि सामान्य वर्ग के 421 परिवारों ने आवेदन किया था। लेकिन अब योजना बंद होने के कारण इन परिवारों को झटका लगा है। विभाग ने इन सभी आवेदनों को निरस्त भी कर दिया है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना शासन की ओर से बंद कर दी गई है। सरकार जरूरतमंदों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च कर रही है। सामूहिक विवाह योजना काफी लोकप्रिय होने के कारण अब व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना के संचालन का कोई कोई औचित्य नहीं रह गया है। - विनोद सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed