फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In many trains including Bhrigu Express, AC bogies were installed instead of normal and sleeper coaches.

Ballia News: भृगु एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में सामान्य व स्लीपर कोच हटा कर लगी एसी बोगी

Sat, 06 Jul 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
In many trains including Bhrigu Express, AC bogies were installed instead of normal and sleeper coaches.
बलिया से आनंद बिहार (दिल्ली) जाने वाली भृगु एक्सप्रेस में जनरल कोच नौ की जगह छह होंगे। एसी की दो बोगी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

22427 भृगु एक्सप्रेस, 15054/15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, 15083/15084 छपरा-फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनों में एक से दो स्लीपर कोच को कम कर दिया गया है। उनकी जगह थर्ड एसी कोच लगा दिए गए हैं।
इन दिनों लगातार स्लीपर कोच की संख्या घटाने और एसी कोच की संख्या बढ़ाने से कम आय वाले रेल यात्री परेशान हैं। क्योंकि एक तरफ स्लीपर कोच की संख्या घटने से उन्हें मजबूरन एसी टिकट लेना पड़ रहा है। वहीं टिकट कंफर्म न होने से स्लीपर कोच में बेदम करने वाली भीड़ देखी जा रही है। हालांकि थर्ड एसी कोच का किराया स्लीपर से दोगुने से भी अधिक होता है। बलिया से लखनऊ के लिए स्लीपर कोच का किराया 250 रुपया है, वहीं थर्ड एसी का किराया 750 व सकेंड एसी 1090 रुपया है।
विज्ञापन

रेलवे ने एलएचबी रैक के ट्रेनों में स्लीपर कोचों की संख्या कम कर दी है। नतीजा यह है कि परेशानियों के कारण यात्रियों का सफर करने में परेशानी हो रही है। स्लीपर कोच की कमी के कारण स्लीपर की हालत सामान्य बोगी जैसी हो गई है। यात्री एसी कोच में जबरदस्ती बैठक यात्रा कर रहे हैं। इसके खिलाफ रेलवे अभियान चला रहा है, उसके बावजूद वहीं हालत है। गर्मी की छुट्टी और शादी के समय तो अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों की फजीहत हो रही है। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न ट्रेनों में स्थाई रूप से एसी कोचों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed