फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In ITI, there will be an inquiry to check the copy of the students

फिर बोतल से बाहर आया राजकीय आईटीआई में छात्रों द्वारा कापी जांचने का मामला

Mon, 20 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
In ITI, there will be an inquiry to check the copy of the students
बलिया। करीब छह माह पहले 23 दिसंबर 2021 को रामपुर स्थित राजकीय आईटीआई के छात्रों के अपनी कॉपी खुद ही जांचने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच करने के लिए शासन ने आजमगढ़ बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विकास अधिकारी नियुक्त किया है। वे जांच के लिए 30 मई को आएंगे।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के वायरल वीडियो में स्कूल में पढ़ने वाले फीटर ट्रेड के द्वितीय वर्ष दो छात्र दूसरे प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में हुई परीक्षा की कापियों का मूल्याकंन करते दिख रहे थे। विद्यालय में लंबे समय से कार्यरत एक अनुदेशक और करीब 25 वर्षों से तैनात फोरमैन पन्ना लाल गुप्ता की देखरेख में रात में कापियां जांची जा रही थीं। फोरमैन कहते दिख रहे थे कि वो बच्चों से सहयोगी स्टाफ का कार्य ले रहे हैं। स्कूल नियमावली के मुताबिक शाम पांच बजे के बाद सभी प्रकार की गतिविधियों पर पाबंदी रहती है। ऐसे में देर शाम निजी आईटीआई में मूल्यांकन करना और उसके लिए छात्रों की मदद लेना विभाग की कार्यशैली को संदेहास्पद बना दिया था। मामला तूल पकड़ने पर जेडी आजमगढ़ ने जांच कमेटी बना दी, जिसने अपनी जांच रिपोर्ट संयुक्त निदेशक को सौंप दी थी।
विज्ञापन

पूर्व में सयुंक्त निदेशक (आईटीआई) आजमगढ़ मंडल एसएन राम ने जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए शासन को भेजा था लेकिन जेडी की जॉच से शासन संतुष्ट नहीं हुआ। अब बीएसए अतुल सिंह और डीडीओ रविशंकर आजमगढ़ को कमान सौंपी है। आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बीएसए और डीडीओ शासन के निर्देश से अवगत कराते हुए मामले की जॉच करने के लिए 30 जून को राजकीय आईटीआई जाने मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में कुछ मामलों की जॉच करने का शासन का पत्र मुख्यविकास अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इस संबंध में तीस जून को जॉच टीम मामले की जॉच करने के लिए बलिया जाएगी।
-अतुल सिंह, जांच अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed