फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In Belthroad, Congress ahead in the BJP candidate expense

बेल्थरारोड में कांग्रेस तो रसड़ा में भाजपा प्रत्याशी खर्च में आगे

Tue, 22 Feb 2022 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
In Belthroad, Congress ahead in the BJP candidate expense
इस दौर में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी के सामाजिक रसूख से ज्यादा उसकी पैसे खर्च करने की क्षमता काम आती है। पैसे बहाने के इसी खेल में निर्दलीय और छोटे दलों के प्रत्याशी काफी पीछे हैं। यही हाल इस विधानसभा चुनाव का भी है। 15 फरवरी तक जनपद की सात विधासभा सीटों पर अब किए गए चुनाव खर्च का जिन प्रत्या शियों ने ब्योरा दिया है उसमें बेल्थरारोड सीट पर कांग्रेस तो रसड़ा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी आगे हैं।
विज्ञापन

बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर कांग्रेस की गीता गोयल ने 105730 तो सुभासपा के हंशु राम ने 59805 रुपये खर्च किए हैं। बसपा के प्रवीण प्रकाश 49141 ने इतना और जन अधिकारी पार्टी से रामलाल 74980 रुपये खर्च किए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने अभी ब्योरा नहीं दिया है।
विज्ञापन

वहीं रसड़ा विधानसभा में भाजपा के बब्बन राजभर में 271937 रुपये तो बसपा के उमाशंकर सिंह ने 20490 रुपये, निर्दलीय राजाराम और संतोष कुमार ने 10-10 हजार खर्च किए हैं। सिकंदरपुर विधानसभा में कांग्रेस से बृजेश सिंह गाट सबसे आगे हैं। उन्होंने 243100 रुपये, सपा के जियाउद्दीन रिजवी ने 16587, भाजपा के संजय यादव ने 79180, बसपा के संजीव कुमार वर्मा ने 102786, जनअधिकारी पार्टी के अशोक ने 67050, आप के प्रदीप कुमार ने 67325 सीपीआई के श्रीराम चौधरी ने 22480, निर्दलीय धर्मेंद्र ने 10000, मनोज कुमार चौहान ने 73285, मोहनने 49165 और सद्दाम हुसैन ने 56000 रुपये खर्च किए हैं। बांसडीह विधानसभा में लोजपा के संग्राम सिंह 16225 रुपये खर्च कर सबसे आगे हैं। ससपा की मानती ने 11570, भाकपा के लक्ष्मण ने 11570, स्वदेश जनसेवक पार्टी की ममता ने 14988 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रत्याशियों के खर्च में अंतर
बलिया। कई प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराया गया ब्योरा निर्वाचन विभाग से मेल नहीं खा रहा है। हालांकि, अंतर कम होने के चलते इसे स्वीकार कर लिया गया। कई ने अब तक ब्योरा नहीं दिया है। बैरिया विधानसभा में वीआई के सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपना खर्च सबसे ज्यादा 268411 रुपये दिखाया है। विभाग के अनुसार 10250 हुआ है। दूसरे नंबर पर बसपा के सुभाष यादव ने अपना खर्च 104898 दिखाया है। विभाग के अनुसार 10 हजार खर्च हुआ है। भाजपा के आनंद स्वरूप शुक्ला ने 67560 खर्च दिखाया है। विभाग के अनुसार 10250 खर्च हुआ है। फेफना विधानसभा में भाजपा में उपेंद्र तिवारी तिवारी ने सबसे ज्यादा 278535, कांग्रेस के जयनेंद्र ने 206941, सपा के संग्राम सिंह यादव ने 86455, बहुजन मुक्ति मोर्चा के अवधेश वर्मा ने 20690, जदयू के अवलेश 96140, नैतिक पार्टी के मन्नू ने 32064, निर्दलीय जनार्दन सिंह ने 13000, शमीम ने 35350, संतोष ने 9870 रुपये खर्च दिखाया है। बलिया नगर विधानसभा में भाजपा के दयाशंकर सिंह ने 259520, सपा के नारद राय ने 124160, बसपा के शिवदास प्रसाद ने 124682, कांग्रेस के ओम प्रकाश ने 55706, अजय ने 4000, वीआईपी के जितेंद्र तिवारी 23850, प्रकाश कुमार ने 10720, मो. शमीम खान ने 16000, शंकर राम रावत ने 15940, सागर सिंह ने 48870, धर्मेंद्र कुमार ने 45962 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed