{"_id":"5fe5b455295c76535569bd7e","slug":"important-disclosure-in-ballia-s-body-trade-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बलिया देह व्यापार प्रकरण में बड़ा खुलासा, मौसा ने रुपये के लालच में नाबालिग को धकेला था नर्क में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बलिया देह व्यापार प्रकरण में बड़ा खुलासा, मौसा ने रुपये के लालच में नाबालिग को धकेला था नर्क में
Fri, 25 Dec 2020 04:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 25 Dec 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने एक मोहल्ले से देह व्यापार में धकेली गई एक किशोरी को गुरुवार को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले में बाल कल्याण समिति के न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने बताया कि किशोरी बिहार की रहने वाली है और उसके मौसा ने रुपयों के लालच में गिरफ्तार महिला के हाथोें बेच दिया था।बरामदगी की कार्रवाई न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की पहल पर एसपी के निर्देश पर की गई।
दरअसल, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को किसी ने फोन कर सूचना दी थी कि एक किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा है। कॉलर की निशानदेही पर समिति के अध्यक्ष प्रशांत पांडेय व न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी।
एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने रेस्क्यू कर किशोरी को बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया और बरामद किशोरी को बालिका गृह भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि कुछ और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ की जा रही है।