फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Impact of strict measures: Seven doctors present in Sonbarsa Hospital's OPD.

सख्ती का असर : सोनबरसा अस्पताल की ओपीडी में सात चिकित्सक रहे मौजूद

Mon, 10 Aug 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Impact of strict measures: Seven doctors present in Sonbarsa Hospital's OPD.
बैरिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएन राय के औचक निरीक्षण के बाद राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सोनबरसा में चिकित्सकों की उपस्थिति को लेकर सख्ती का असर सोमवार को देखने को मिला। ओपीडी में सात चिकित्सक मरीजों का इलाज करते नजर आए। हड्डी रोग विशेषज्ञ की विकलांग बोर्ड में ड्यूटी लगी थी, जबकि सीएचसी सोनबरसा की अधीक्षक सुमन मिश्र समेत दो चिकित्सक अवकाश पर रहे।
विज्ञापन


पिछले दिनों भाजपा नेता सूर्यभान सिंह की ओर से शासन स्तर पर अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति को लेकर शिकायत की गई थी। शासन के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएन राय ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक समेत कुल पांच कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति को लेकर सख्ती बढ़ाई गई। सोमवार को ओपीडी में सात चिकित्सक मरीजों का उपचार करते मिले। डॉक्टर काजिम ने बताया कि सोमवार को सभी ओपीडी मिलाकर कुल 435 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, बदन दर्द और सर्दी-खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed