फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the BST dam or highway is cut, the officials are not happy

बीएसटी बांध या एनएच कटा तो अधिकारियों की खैर नही: प्रभारी मंत्री

Tue, 11 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
If the BST dam or highway is cut, the officials are not happy
जयप्रकाश नगर क्षेत्र के बीएसटी बांध को सुरक्षित करने के लिए बने टी स्पर को सरयू नदी द्वारा कटान क? - फोटो : BALLIA
बैरिया/जयप्रकाश नगर। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ मंगलवार को गंगा तथा सरयू के कटान स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही कटान रोधी कार्यों की जानकारी ली। दोनों मंत्रियों ने हर हालत में कटान रोधी कार्यों को तत्काल पूरा कराने का निर्देश बाढ़ विभाग के अधिकारियों को दिया। कहा कि किसी भी हालत में बीएसटी बंधा या एनएच 31 को सुरक्षित करें, इन्हें नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। अगर यह बंधा या एनएच कटा तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरयू के कटान स्थल अठगांवा पहुंचे मंत्री द्वय ने पूछा कि टी स्पर क्यों कटा तो अधिशासी अभियंता संजय मिश्र इसका जवाब नहीं दे सके। मंत्री ने हिदायत देते हुए कहा कि अगर बीएसटी बंधे को नुकसान पहुंचा तो बाढ़ खंड के अधिकारियों की खैर नहीं, सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद दोनों मंत्री व विधायक ने दुबेछपरा में हो रहे कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पीएम इंटर कालेज दुबेछपरा में बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र को निर्देश दिया कि डेंजर प्वाइंट पर विशेष नजर रखें। किसी भी हालात में जानमाल का नुकसान नहीं होना चाहिए। कटानरोधी कार्य में धन का अभाव नहीं होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी, हरेंद्र पांडेय, शिवदत्त चौबे, अंजनी पांण्डेय, शशि उपाध्याय, प्रधानाचार्य गिरीश दत्त शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री द्वय ने हुकुमछपरा घाट पर बैराज खंड के अधिकारियों को तत्काल बाढ़ रोधी कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। ग्रामीणों के अनुरोध पर मंत्री ने गंगापुर में एक माह से बंद पड़े कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार व बाढ़ विभाग के जिम्मेवार अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बैरिया विधायक की कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। विधायक ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग प्रभारी मंत्री से की। इस मौके पर एसडीएम सुरेश पाल के अलावा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आदित्य नारायण तिवारी, अश्वनी ओझा, रिंकू गुप्ता, अवनींद्र कुमार ओझा, शिवानंद दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
दया छपरा। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के प्रसाद छपरा, बुधन चक, ग्राम पंचायत जगदेवा के लोग चिंतित हो उठे हैं और सुरक्षित स्थान की तलाश करने लगे हैं। वर्ष 2019 में आई बाढ़ में 16 सितंबर को दुबेछपरा रिंग बांध तोड़ने के साथ ही उदई छपरा बांध को तोड़ने के बाद दयाछपरा सिंचाई विभाग के बंधे को नवरंगा घाट के सामने तोड़ कर खाई में तब्दील कर दिया। शासन प्रशासन का ध्यान सिंचाई विभाग के बंधे की तरफ नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सिंचाई विभाग के बंधे का मरम्मत नहीं किया गया और गंगा का जलस्तर बढ़ा तो प्रसाद छपरा, आलम राय के टोला, बुधन चक, ग्राम पंचायत जगदेवा पाी से घिर जाएंगे। साथ ही 200 एकड़ में बोई गई फसल डूब जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed