{"_id":"5dcd8fd18ebc3e54b4103d7e","slug":"if-someone-ran-in-honor-of-uncle-nehru-someone-rangoli-ballia-news-vns494360869","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाचा नेहरू के सम्मान में कोई दौड़ा तो किसी ने बनाई रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाचा नेहरू के सम्मान में कोई दौड़ा तो किसी ने बनाई रंगोली
विज्ञापन
अंकुर पब्लिक स्कूल बांसडीह में बाल दिवस के अवसर पर रंगोली बनाती छात्रा।
- फोटो : BALLIA
बलिया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं गोष्ठी हुई तो कहीं खेलकूद प्रतियोगिता। कई जगह तो बच्चों के पास पहुंचे अधिकारी भी बच्चे बन गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बच्चों के साथ मिलकर पोएम भी पढ़ा।
जूनियर हाई स्कूल बांसडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं बाल दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने विद्यालय के बच्चों को हाथी और महावत की कहानी सुना कर प्रेरित किया। इस दौरान वह शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। ‘असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो’ पोयम बच्चों संग पढ़कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर तहसीलदार गुलाब चन्द के साथ ही विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में गुरुवार को कार्यकर्ताओ ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्षता कर रहे शिवप्रताप ओझा ने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश में सुई भी विदेश से ही आती थी। लेकिन अब सुई से लेकर विमान तक का निर्माण अपने ही देश मे हो रहा है। दिग्विजय सिंह, उमाशंकर पाठक, मुन्ना उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, बृजेश सिंह गाट,लालू सिंह, सुशील श्रीवास्तव, राजेन्द्र चौधरी, ओमकारनाथ तिवारी, बैजनाथ राम, जितेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर जीराबस्ती में बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पं. विजय मिश्र, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय, हरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। चंद्रशेखरनगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी, प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी के साथ अन्य शिक्षक मौजूद रहे। आरके मिशन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रोशन आर मुस्तफा, राकेश चौबे आदि ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। किड्स फर्स्ट स्टेप स्कूल में व्यवस्थापिका छवि ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी। वैदिक बाल कन्या जूनियर हाईस्कूल मालगोदाम रोड में प्रधानाध्यापिका सुष्मिता सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत की। अध्यापिका उर्मिला शुक्ल, सविता सिंह, रवींद्रनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
घोघा। बाल दिवस के अवसर पर अंकुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक रामाधार रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा दस की छात्रा भीखा सिंह एवं द्वितीय श्रेया तथा तृतीय अनुराधा ने प्राप्त किया। कक्षा नौ में प्रथम खुशी, द्वितीय प्रिया, तृतीय सौम्या एवं कक्षा 12 में प्रथम पारूल, द्वितीय समी गुप्ता, तृतीय स्थान पर मुस्कान रही। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक पप्पू सिंह, प्रिंसिपल नीतू सिंह, अध्यापक अजीत सिंह, अवनीश तिवारी, दुर्गेश, अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
बैरिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय चकगिरधर में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शैलेश सिंह एंव उच्च प्राथमिक विद्यालय चकगिरधर की प्रधानाध्यापिका सीमांती देवी, ज्योति, जीवन, कृष्णा, सुशील कुमार ओझा, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनील वर्मा, माधुरी मिश्रा, मिन्टू मिश्रा, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय तालिबपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भीखाछपरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोन्हिया छपरा पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रेवती। गुलबदन शिक्षण संस्थान गायघाट में बाल दिवस पर बच्चों के बीच मिष्ठान्न वितरित किया गया। जादूगर उमेश प्रसाद वर्मा द्वारा जादू शो दिखाया गया। प्रधानाचार्य कौशल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, श्अंकिता सिंह, अविनाश सिंह, सरोज सिंह, निहाल ठाकुर, शान्ति पांडेय, निक्की सिंह, प्रियंका पांडेय आदि मौजूद रहीं।
मनियर। बाल दिवस पर कैंब्रिज स्कूल ऑफ नॉलेज चांदू पाकड़ में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर यादव, अध्यापक विरेंद्र सिंह मौजूद रहे। बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी में भाषण दिया। जलेबीरेस, सुई धागा, दौड़, चम्मच गोली, कबड्डी, वालीबाल, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं हुई। प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर में मुख्य अतिथि एसआई विजय त्रिपाठी रहे। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक पराशर मुनि पाल, श्रीनिवास मिश्र, सुमन उपाध्याय, टुनटुन सिंह, विजय यादव, जेपी यादव, परमात्मा पाल, जयराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
नवानगर। कांग्रेस कमेटी नवानगर के कार्यालय में कांग्रेसजनों की बैठक में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। इस मौके पर जवाहर चौहान, मदन यादव, सुमंत मिश्र, सिद्धनाथ तिवारी, बलवंत राय, फिरोज अंसारी, श्रीप्रकाश राय, फिरोज अहमद आदि रहे। अध्यक्षता नजीबुर्रह्मान राजू ने किया।
नवानगर। आरएसएस गुरुकुल एकेडमी कटघरा बंशीबाजर में बाल मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग ने पकवान प्रदर्शनी देखी ओर बच्चों के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर प्रबंधक जय प्रताप सिंह गुड्डू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मेला के प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार गुप्ता थे और संचालन सीताराम यादव ने किया।
बाल मेले में बच्चों न लगाए स्टाल : सिकंदरपुर। ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंशी बाजार में गुरुवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन अद्वैत शिव शक्ति परमधाम डूहा बिहरा के स्वामी चितसुखानंद महाराज ने फीता काटकर किया। मेला प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि कुल 100 स्टाल लगाए गए हैं। प्रबंधक डॉ. देवेंद्र नाथ तथा अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय ने मेले के प्रबंधन संचालन और अनुशासन की सराहना की। कक्षा 12 सी की दुकान संख्या 36 रत्नेश राय को प्रथम, दुकान संख्या 35 प्रतीक तिवारी व प्रवीण को द्वितीय, दुकान संख्या 34 आदित्य गुप्ता, रिशब बर्नवाल, शुभम को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज, चतुर्भुज नाथ इंटर कॉलेज, एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इनक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, आरएसएस गुरुकुल एकेडमी, गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, जनता इंटर कॉलेज नवानगर, लिटिल फ्लावर एकेडमी सिकंदरपुर, सनराइज पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया।