फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If 45 new patients were found, then 82 defeated

45 नए मरीज मिले तो 82 ने दी मात

Tue, 25 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
If 45 new patients were found, then 82 defeated
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना ने छलांग लगा दिया। जिसमें आज 45 लोग संक्रमित पाए गए है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 833 हो चुकी है। आज 82 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 577 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 251 है। मंगलवार को 3338 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में व्यापक स्तर पर टीमें लगातार सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील किया है।
विज्ञापन

300 केंद्रों पर किशोरों समेत कुल 9000 को लगा टीका
बलिया। जनपद में मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 250 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 9000 लोगों को टीका लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। बताया कि जनपद में पहली डोज करीब 97 फीसदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर मंगलवार को 15 प्लस,18 प्लस व 45 प्लस के 530 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। साथ ही बूस्टर का डोज दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के 30 गांवों में भी 15 प्लस,18 प्लस,45 प्लस के लोगों का टीकाकरण किया गया।15 प्लस के कुल 190 किशोरों को टीका लगाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने बताया कि गांवों में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा डोर- टू- डोर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बताया कि 15 प्लस के किशोरों का टीकाकरण लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा लोगों को बूस्टर का तीसरा डोज लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed