फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hunger strike fast for second day

बाढ़ व कटान पीड़ितों का अनशन जारी, दी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 10 Dec 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike fast for second day
दुबेछपरा में अनसन पर बैठे कटान पीड़ित। - फोटो : BALLIA
दया छपरा। दुबेछपरा ढ़ाला स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को दूसरे दिन भी विभिन्न गांवों के बाढ़ कटान पीड़ितों का क्रमिक अनशन जारी रहा। इस बीच कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि आंदोलित लोगों का हाल जानने या वार्ता करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बाढ़ व कटान के स्थाई समाधान की मांग को लेकर गोपालपुर, केहरपुर, आंशिक दयाछपरा, जगदेंवा, टेंगरहीं आदि गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार हनुमान मंदिर पर क्रमिक शुरु कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के दौरान सितम्बर माह में दुबेछपरा रिंग बंधा टूटने के बाद एक पखवारा से अधिक दिनों तक बाढ़ के पानी से कई गांव घिरे रहे। कहा कि हर साल दावा किया जाता है कटान रोकने के नाम पर करोड़ों की धनराशि भी खर्च की जाती है लेकिन बाढ़ के दौरान सब पानी में बह जाते हैं। बाढ़ व कटान खासकर बाढ़ विभाग के लिए कामधेनु बन चुका है। अब यह खेल नहीं होने दिया जाएगा। चेतावनी दी कि आने वाले समय में मांगों को लेकर तहसील पर धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम व आमरण अनशन किया जाएगा। उधर, इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने भी बाढ़ व कटान पीड़ितों के संघर्ष में सहयोग करने की घोषणा की। आन्दोलित लोगों के बीच पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि यहां के लिए मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणा की है वह शीघ्र पूरा होगा। इस मौके पर अतुल कुमार मिश्र, विनोद सिंह, पंकज तिवारी, अमित दुबे, महेश तिवारी, काशीनाथ तिवारी, राम शरण तिवारी, ओंकार तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed