फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hugs, erased grievances... the color of everyone became the same

गले मिले, मिटाए गिले-शिकवे...रंग सबका हुआ एकसार

Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hugs, erased grievances... the color of everyone became the same
बलिया। होली का त्योहार शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चारों ओर हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सभी सराबोर हो गए। यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया और जमकर होली खेली। इस अवसर पर कई लोगों ने अपने मनमुटाव व आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और होली की बधाई दी।
विज्ञापन

इस बार होली के त्योहार में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन होने के बाद शुक्रवार को होली नहीं मनाई गई, लेकिन जनपद के इक्का-दुक्का गांव में शुक्रवार को भी होली मनाई गई। जबकि पूरे जनपद में शनिवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान इक्का-दुक्का छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाय तो होली का पर्व शांति से संपन्न हुआ। शनिवार की सूबह सबसे पहले नन्हें-मुन्नें बच्चों ने आपस में रंगों की शुरूआत की। इसके बाद युवाओं-युवतियों व नई नवेली दुल्हनों ने दोपहर 12 बजे तक जमकर होली खेला। वहीं शाम ढलते ही अबीर गुलाल लगाने का दौर जारी हो गया। इस दौरान अपने से अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं मित्रों, रिश्तेदारों के आने-जाने का सिलसिला जारी हो गया। होली का उल्लास इतना था कि शहर की सूनी पड़ी सड़कों से जो भी निकला वह पूरी तरह होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आया। इससे त्योहार का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर रात तक यही दौर चलता रहा। युवाओं ने अपने साथियों के साथ अलग-अलग तरीकों से त्योहार का लुत्फ उठाया। कुल मिलाकर हर कोई होली के रंगों से सराबोर नजर आया। वहीं कई लोगों ने वर्षों से चले आ रहे मनमुटाव व गिले शिकवे भुलाकर फिर से एक दूसरे को गले लगाया और साथ मिलकर होली मनाई। इसके अलावा युवक, युवतियों व महिलाओं ने फोटो खींचवाया तथा सेल्फी लिया। उधर, सुरक्षा को लेकर जनपदीय पुलिस पूरे दिन अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed