फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hopes protest for three months salary

तीन माह के वेतन को लेकर आशाओं ने दिया धरना

Mon, 01 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hopes protest for three months salary
रसड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकत्रियों ने सोमवार को तीन माह से मानदेय न मिलने पर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। बीसीपीएम एवं वैम पर आशाओं ने अपना गुस्सा भी उतारा। सूचना पर पहुंचे अधीक्षक के आश्वासन पर आशाओं ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

संघ की अध्यक्ष रागिनी के नेतृत्व में आशाओं ने तीन माह के वेतन न मिलने एवं कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यहार किए जाने को लेकर नारेबाजी की और बीसीपीएम एवं वैम को आक्रोशित आशाओं ने बंधक बना लिया। अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद आशाओं का गुस्सा शांत हुआ। रागिनी सिंह ने चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर रंभा सिंह, सुषमा सिंह, अनीता सिंह, सुमन सिंह, सरिता गुप्ता, पूनम देवी, अंशु सिंह, नीतू सिंह आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed