फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Home Guard and the PRD State Employees opposing

गरीब और मजलूमों की सुनने वाली कोई सरकार नहीं

Tue, 09 Feb 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Tue, 09 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Home Guard and the PRD State Employees opposing
विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों का धरना नाैंवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान शिवशंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के चलते हमारा शोषण हो रहा है।
विज्ञापन


कहा कि सरकार जहां शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने के लिए हर महीने करोड़ों रुपये खर्च कर दे रही है वहीं पीआरडी और होमगार्ड जवानों को भूखों मरने के लिए छोड़ दी है। कहा कि इसका खामियाजा आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन



धरने में कर्मचारी नेता सुशील त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते युवा काम करने के बाद भी मेहनताना नहीं ले पाता है।

 हमें अधिकार देने में भी सरकार फीसड्डी साबित हो रही है। जिसके चलते होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के परिवार भुखमरी की कगार पर है। यह पूरी मानवता के लिए कलंक है। एक तरफ अधिकारी पैसे की बर्बादी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूसरी तरफ निचले स्तर पर देश और समाज की सेवा करने वाले ये कर्मचारी भूखों मर रहे हैं। इस मौके पर राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामनाथ राम, मंत्री नागेद्र प्रसाद श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अरविंद शर्मा, विश्वनाथ चौधरी, बलवंत सिंह, कमलेश कुमार पांडेय, छोटू यादव, लालबिहारी वर्मा, उमाशंकर, राकेश कुमार मिश्र, राजकिशोर यादव, मुन्ना यादव, कृष्ण गोपाल यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed