फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holly's negligence

725 परिवाराें की होली लापरवाही ने की बेरंग

Sun, 27 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 27 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Holly's negligence
धन
 ग्यारह माह के मानदेय भुगतान को लेकर होली पूर्व रोजगार सेवकों में जो उम्मीद जगी थी। उस पर सीडीओ की कारगुजारी ने पानी फेर दिया। दरअसल सीडीओ के आदेश को बीडीओ ने दरकिनार करते हुए धनराशि को संबंधित रोजगार सेवकों के खाते में भेजना मुनासिब नहीं समझा। सीडीओ ने भी इस बारे में कोई पहल नहीं की। नतीजतन इतने बड़े त्योहार में इन रोजगार सेवकों की होली फीकी हो गई। बच्चे पिचकारी और पकवान के लिए तरस गए।
विज्ञापन



होली खुशी-खुशी मने, इसे लेकर रोजगार सेवक अपने 11 माह के मानदेय को लेकर काफी दिनों से बीडीओ तो कभी सीडीओ के यहां दौड़ लगा रहे थे। होली के ठीक एक सप्ताह पूर्व रोजगार सेवकों की भूख हड़ताल 21 मार्च को सीडीओ के समक्ष प्रस्तावित था। जिसे देख हरकत में आए सीडीओ आनन-फानन में 18 मार्च को समस्त बीडीओ को निर्देश जारी किया था। जिससे रोजगार सेवकों में होली के पूर्व मन ही मन होली मनने लगी थी।
विज्ञापन


बच्चे, बीबी और परिवार सभी लोग सीडीओ को बधाई देने लगे और भूख हड़ताल स्थगित कर दिए। लेकिन उनको क्या पता था कि सीडीओ के निर्देश का पालन न करते हुए  बीडीओ ने मानदेय का भुगतान नहीं कराया।   रोजगार सेवकों की होली!नहीं मनी।  और वे परेशान रहे। इस संबध में सीडीओ के बाला जी का कहना है कि जिन रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिला वे आकर मुुझसे मिल लें । उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed